आलिया के सपोर्ट में उतरीं 2 पाकिस्तानी एक्ट्रेस:एक पाकिस्तान की फेवरिट बहू, दूसरी सिंगर की भतीजी और भारत में चर्चित भी रही
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खासा सुर्खियों में हैं। रणबीर कपूर और आलिया को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस बीच, आलिया एक न्यूज वेबसाइट पर भड़क गईं। आलिया को लंदन से वापस लाने उनके पति रणबीर कपूर जाएंगे? इस पर पलटवार करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि वो एक महिला हैं, कोई पार्सल नहीं। इस पर लोगों ने आलिया का साथ दिया। दो पाकिस्तानी एक्ट्रेस भी आलिया के सपोर्ट में आ गईं। पढ़िए, कौन हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस जारा नूर अब्बास, दूर-ए-फिशां सलीम... दरअसल, एक एंटरटेनमेंट न्यूज वेबसाइट ने दावा किया था कि आलिया भट्ट लंदन की शूटिंग खत्म कर वापस आएंगी और रणबीर कपूर उन्हें लेने जाएंगे। इसे पढ़कर आलिया काफी नाराज हो गईं। उन्होंने वेबसाइट को लताड़ लगाते हुए कहा कि वो कोई पार्सल नहीं बल्कि एक महिला हैं। आलिया ने लिखा- 'हम अभी भी कुछ लोगों के दिमाग में रहते हैं। हम अभी भी पितृसत्ता की दुनिया में जी रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि किसी को मुझे लेने आने की जरूरत नहीं है, मैं एक महिला हूं पार्सल नहीं। आलिया के इस बयान का उनके फैंस और कई सेलेब्स ने समर्थन कि...

Comments
Post a Comment